नैनीताल। संजीव आर्य के नैनीताल विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। नगर कांग्रेस कमेटी के तल्लीताल क्रांति चौक स्थित कार्यालय में बैठक की। नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में संजीव को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। कबडवाल ने कहा कि युवा, कर्मठ, दूरदर्शी विकास की सोच वाले संजीव को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर कमलेश तिवारी, पप्पू कर्नाटक, कैलाश अधिकारी, गिरीश पपनै, राजेंद्र मनराल, शैलेंद्र उप्रेती, कनक साह, बंटू आर्या, सचिन आर्या रहे।