देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई भीषण तनातनी हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 सैनिकों के शहीद होने पर उनकी शहादत को शत शत नमन करते हुए कहा कि मैं शहीदों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हुं जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए प्राणों की आहुति दी। उनकी ये आहुति व्यर्थ नही जाने देंगे वे भारत माँ के वीर सैनिक थे। इन सबको सबक सिखा के रहेंगे। इन दिनों सीमाओं पर जो हो रहा है उसमें चीन और पाकिस्तान वही कर रहे हैं जो वह करते आए हैं लेकिन भारत अवश्य कुछ नया और बड़ा कर रहा है। जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा उनको मुंहतोड़ जवाब दे रहे हंै और देंगे। उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया से शुरू करके स्वदेशी अपनाएं और चाइना से बनी सभी वस्तुओं का बहिष्कार करें, जिससे वह आर्थिक रूप से कमजोर होगा उससे जुड़े सभी ऐप्स और सामग्री का पूर्णतया बहिष्कार जल्द से जल्द करना चाहिए। एक युद्ध हमारे भारत सैनिक सीमा पर लड़ रहे हैं एक युद्ध हम उनको आर्थिक रुप से कमजोर करके लड़ेंगे जिससे हमारा देश मजबूत होगा। आर्थिक क्षति होने के कारण वह खुद ब खुद कमजोर हो जाएंगे। हम सब यह संकल्प लें कि हम चीन से बनी सभी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे ओर स्वदेशी अपनाएंगे।