निषाद पार्टी के सुनील प्रदेश महामंत्री बने | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

निषाद पार्टी के सुनील प्रदेश महामंत्री बने

काशीपुर। निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चैतन्य यादव ने सुनील छाबरा को पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया हैं। खड़कपुर में निषाद पार्टी के कार्यक्रम में गिरीश चैतन्य ने बताया कि भाजपा सरकार को हम ने समर्थन दिया है अब सरकार को भी हमारे समाज को आगे ले जाने का कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी से मांग की गई आरक्षण और मछुआ आवास योजना को दुबारा से शुरु किया जाए। कहा की प्रदेश के तालाबों पर दूसरों को अधिकार दे दिया गया है। जबकि निषाद समाज का हक अधिकार तालाबों पर रहा है। बताया की मत्स्य विभाग की कमेटी में भी उन्हें जगह नहीं दी गई है जो की सरासर अन्याय है। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष जयविंदर सिंह तुरेहा, प्रदेश सचिव नारायण सिंह कश्यप, सी॰पी॰ सिंह, मनोज कुमार निषाद व अन्य रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *