उपजिलाधिकारी ने किया रबी की फसल गेहूं पर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उपजिलाधिकारी ने किया रबी की फसल गेहूं पर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण

चमोली उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चमोली के अन्तर्गत हरमनी गांव में रबी की फसल गेहूं पर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग ने काश्तकार सिद्धि देवी के गेहूं के खेत में नियमानुसार 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर क्रॉप कटिंग की। निर्धारित आकार के प्लाट में गेहूं की 5.55 किलोग्राम बालियों का उत्पादन प्राप्त हुआ। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जॉच भी की। क्रॉप कटिंग के दौरान राजस्व उप निरीक्षक नीरज स्वरूप,, काश्तकार सिद्धि देवी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे। क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार कर उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जा रही है। प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में क्राप कटिंग प्रयोग खेत में 30 वर्गमीटर प्लाट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है, जिसे 15 दिनों तक सूखाने के लिए रखा जाता है। इसके पश्चात दानों की तौल लेकर उत्पादन की गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा की राशि की गणना तथा विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *