राज्य आंदोलनकारी बिष्ट के निधन पर शोक जताया | Jokhim Samachar Network

Friday, May 10, 2024

Select your Top Menu from wp menus

राज्य आंदोलनकारी बिष्ट के निधन पर शोक जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा निवासी उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी डाॅ. शमशेर सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि डाॅ. शमशेर सिंह बिष्ट सामाजिक सरोकारों व पर्यावरणीय चेतना से जुडे रहे। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में सक्रिय रहने के साथ ही वनों एवं नदियों को बचाने के लिये वे संघर्षरत रहे। 1974 की अस्कोट-आराकोट यात्रा के बाद वे सभी प्रलोभनों को ठुकराकर पूरी तरह उत्तराखण्ड की सेवा में लग गये थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *