दामाद ने साली के साथ मिलकर कर दी विधवा की हत्या | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

दामाद ने साली के साथ मिलकर कर दी विधवा की हत्या

हरिद्वार। रुड़की में गंगनहर कोतवाली अंतर्गत इब्राहिमपुर देह गांव में विधवा महिला की हत्या से हड़कंप मच गया। महिला की हत्या का आरोप उसके सौतेले दामाद और साली पर लगा है।
हत्या का कारण संपत्ति विवाद माना जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि देर शाम मृतका संजो देवी (40 वर्ष) की सौतेला दामाद से किसी बात पर कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपी विधवा महिला की हत्या कर दी।
सुबह बच्चों की चीख पुकार के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सचिन और नेहा को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने दामाद और साली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। पुलिस ने मौके पर मृतक की पांच साल की बच्ची के भी बयान दर्ज किए हैं। जिसने पुलिस को बताया कि उसकी मां के गले पर तकिया रखकर हत्या की है। जब उसने शोर मचाया तो उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे से बाहर फेंक दिया। हत्या में सचिन और नेहा शामिल हैं। बताया गया कि संजो देवी का छह साल पहले राजेंद्र से दूसरा विवाह हुआ था। दोनों के पहले से दो-दो बच्चे हैं। संजो देवी के बच्चे काजल, लड्डू और राजेंद्र की बेटियां सिम्मी, नेहा हैं। सिम्मी का सचिन से विवाह हुआ है। वे भी संजो के घर में रहते हैं। दो साल पहले राजेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद से ही सचिन के दिमाग में संपत्ति हड़पने का प्लान चल रहा था।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *