हल्द्वानी। 12वीं यूनिवर्सल चैलेंजर्स ट्रॉफी 2019 में हल्द्वानी के छह खिलाडियों ने गोल्ड जीते हैं। पसीतू-रियो इपोर्न कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया की ओर से नैनीताल के सैनी हॉल में आयोजित की गई प्रतियोगिता में हल्द्वानी की एक मार्शल आर्ट्र्स एकेडमी जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स अकैडमी के खिलाडियों ने छह स्वर्ण व नौ रजत पदक जीते। इनमें रजत भट्ट, आदर्श शर्मा, कुनाल सागर, सौरभ राजपूत, प्रणव शर्मा व भावना मुखिया ने गोल्ड तथा करुणा लखेरा, निकिता सती, याशिका बिष्ट, लक्षिता होलारिया, आयुष नेगी, विक्की मुखिया, आयुष परिहार, आराध्य कांडपाल व विशाल मेहत, ने रजत पदक जीता। इस बीच कराटे के वरिष्ठ कोच विनोद लखेरा ने बताया कि 28 सितंबर से नैनीताल में यह प्रतियोगिता हुई थी। इसमें उत्तराखंड समेत नेपाल के 240 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव विनय जोशी ने किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक हिमांशु कैलेटा, देवेंद्र रावत, प्रकाश पांडे, सुमन साह, मनोज उप्रेती आदि मौजूद थे।