जयंती पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा ने जगह-जगह आयोजित की गोष्ठियां | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जयंती पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा ने जगह-जगह आयोजित की गोष्ठियां

देहरादून । अखंड भारत का सपना देखने वाले महानायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज महानगर भाजपा की ओर से जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर उन्हें  श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में दर्जाधारी राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के प्रमुख आदर्शों में से एक हैं। उन्होंने अखंड भारत के लिए अपने जीवन को बलिदान किया। एक संपन्न परिवार ने जन्मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया। वह चाहते तो संपन्नता में अपना जीवन यापन कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कांटो भरा ताज पहनना स्वीकार किया और देश की अखंडता एवं एकता के लिए अपने जीवन को बलिदान कर दिया। उन्होंने बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कहा कि आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सपनों को मोदी सरकार ने साकार किया। उन्होंने कहा कि धारा 370 35ं, एक देश दो विधान, दो प्रधान, दो निशान, जिसके खिलाफ मुखर्जी ने अपने आप को बलिदान दिया था उनका सपना साकार हो गया भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए, सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर बरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राज्यमंत्री जितेंद्र रावत मोनी, उपाध्यक्ष बृजलेश गुप्ता, महानगर मंत्री अनंत सागर, संजय सिंघल, मुनिया पाल, सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीर सिंह पंवार, राजेंद्र  ढिल्लो, पार्षद राकेश मंजखोला, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, सुभाष बलियान, कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश नौटियाल, श्याम पंत अनुराग पंत आदि मौजूद थे। कार्याक्रम का संचालन महामंत्री सतेंद्र नेगी ने किया। इससे पूर्व आज  भाजपा महानगर की ओर से सभी मंडलों में विचार गोष्ठी का  आयोजन कर उन्हें  सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। सर्वप्रथम महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बद्रीपुर में अपना घर अनाथालय में बच्चों को फल एवं मास्क वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ महामंत्री सतेंद्र नेगी, पार्षद सुशीला रावत, मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव मौजूद थे। उसके बाद  महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में स्थित  राफेल होम में कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर  उन्हें  फल वितरण का  किया। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ और पार्षद कमली भट्ट, महामंत्री गणेश सिलमाना भी उपस्थित थे। इसके बाद जीएमएस मंडल में भट्ट चैधरी फार्म हाउस में रक्तदान शिविर में मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर, मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 300 लोगों ने इस अवसर पर रक्तदान किय। धर्मपुर नगर मंडल शिव मंदिर रीठा मंडी में भी विचार गोष्ठी में भट्ट ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। इसके अलावा महानगर महामंत्री रतन सिंह चैहान ने शिवालिक मंडल में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमें डॉक्टर मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर खेमचंद गुप्ता, जीवन सिंह रावत, चंद्रमोहन नैथानी आदि मौजूद थे। वही धर्मपुर नगर मंडल में भी रतन सिंह चैहान ने श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, दिनेश सती, पार्षद आलोक कुमार आदि मौजूद थे। वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में विधायक विनोद चमेली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर मिष्ठान वितरण किया।  महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने आज तक जितने भी काम दिए। उन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी से किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *