स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी को पुण्यतिथि पर किया याद | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी को पुण्यतिथि पर किया याद

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के शिल्पी यूकेडी नेता पूर्व विधायक स्व.विपिन त्रिपाठी की 78 वी जयंती पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया तथा उनके पद चिन्हों पर राज्य के विकास में संघर्ष करने का निर्णय लिया। क्रांतिवीर चौराहे पर एक समारोह में स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए यूकेडी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया तथा उनके सोच व विकास की अवधारणा पर चर्चा करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को अग्रणी बताया साथ ही उनकी भावना के अनुरूप राज्य के विकास के लिए संघर्ष करने का निर्णय भी लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह नेगी ,मोहन सिंह, नारायण दत्त तिवारी ,ललित मोहन , नारायण सिंह ,केसर सिंह रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *