चुनाव सिर पर आते देख झूठे शिलान्यास, लोकार्पण कर जनता को गुमराह करने में लगी भाजपा सरकार: काँग्रेस | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

चुनाव सिर पर आते देख झूठे शिलान्यास, लोकार्पण कर जनता को गुमराह करने में लगी भाजपा सरकार: काँग्रेस

विकासनगर। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्रियों का प्रयोग करने वाली भाजपा की प्रदेश सरकार अब चुनाव सिर पर आते देख झूठे शिलान्यास, लोकार्पण कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। सहसपुर विधानसभा रामपुर, धर्मावाला, टिमली में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद ने जनसंपर्क अभियान कर लोगों की समस्यायें सुनी। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री आकिल ने कहा कि पिछले पौने पांच वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने कोई काम नहीं किया। विकास कार्य ठप किये। बेरोजगारी व महंगाई की मार से आम जनता का जीना मुहाल किया। अब चुनाव आते ही झूठे शिलान्यास व लोकार्पण कर रही है। आकिल अहमद ने कहा कि इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है कि पछुवादून में निर्माणाधीन व्यासी बांध परियोजना का काम पूरा नहीं हो पाया। लेकिन प्रधानमंत्री ने देहरादून रैली में परियोजना का लोकार्पण कर दिया। कहा कि जब लोकार्पण झूठा हो सकता है तब शिलान्यास की कितनी सही घोषणा होगी। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हो सकता। आकिल अहमद ने लोगों को भाजपा के भ्रमजाल में न फंसने का आह्वान करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में विकास के लिए कांग्रेस के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर राजू तोमर, जगदीश शर्मा, शोएब मलिक, मेहताब अली, हरि दर्शन शर्मा, उज्जवल शर्मा, आदिल, मेहरबान, मस्ताना, दीपक जोशी, गयासुद्दीन, दिलसाद, आमिर, फिरोज, हर्ष, सद्दाम, तालिब, वसीम, हकीम, इरशाद आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *