अव्वल छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृत्ति | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अव्वल छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

पौड़ी। वीर पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट नैथाणा ने राइंका पुरियाडांग में बोर्ड परीक्षाओं हाईस्कूल व इण्टर में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में नगद धनराशि प्रदान की। वीर पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल नैथानी, ट्रस्ट के संस्थापक डा. सतीश चन्द्र नैथानी उनके छोटे भाई विनोद नैथानी ने स्कूल में छात्रों को छात्रवृत्ति देते हुए प्रारम्भिक शिक्षा के दौरान और अब तक जीवन मे जो भी हासिल किया की जानकारी छात्रों के साथ साजा की। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल की तनीषा रावत, सुजाता भट्ट, शुभम गुसांई वही इण्टर में तनुजा रावत, संजीव कुमार व दीक्षा नैथानी को छात्रवृत्ति दी गई। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि अगले वर्ष से छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इस मौके पर स्कूल संस्थापक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, समाजसेवी अशोक रावत पीटीए अध्यक्ष जसबीर रावत, पूर्व पीटीए अध्यक्ष डा. गिरीश नैथानी, जगमोहन डांगी, प्रधानाचार्य विजेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे। संचालन बालम सिंह राणा ने किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *