रायपुर क्षेत्र में स्वच्छता और सेेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रायपुर क्षेत्र में स्वच्छता और सेेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया

देहरादून। वैक्टीरिया जनित रोग डेंगू के निवारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा अपने निर्धारित यथा दिवस एवं समय पर कार्यक्रम के अन्तर्गत आज वाणी विहार रायपुर क्षेत्र में माननीय महापौरए नगर निगम सुनिल उनियाल गामा एवं जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयासों से स्वच्छता और सेेनिटाईजेशन अभियान चलाया गया। डेंगू के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता चलाये जाने में जिला प्रशासन स्वास्थ्य एवं नगर निगम की बड़ी भूमिका पर जोर देते हुए महापौर श्री गामा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम सबकी जिम्मेदारी एवं सबकी भागीदारी से हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा डेंगू निवारण में दिये गये सहयोग पर प्रसन्ता व्यक्त की।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छता अभियान में जनमानस को साफ.सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने के अलावा  समुदाय में जागरूकता को बढावा दिये जाने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता के इस अभियान में विभिन्न स्थानों पर नाले.नालियों की सफाईए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़कावए एवं निरन्तर फाॅगिंग किये जाने पर बल दिया। उन्होंने डेंगू से बचने के सन्दर्भ में बताया कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है जो रूके हुए स्वच्छ पानी में पनपता है इसलिए कूलरए पानी की टंकीए पशु पक्षियों के पानी के बरतनए गमलेए कूड़ादानए टायरए डिस्पोजल गिलासए आदि पर जहां पानी रूकने की संभावना होती है तत्काल ऐसे स्थानों पर पैनी नजर बनाकर सफाई की जाय। उन्होंने बताया कि इस रोग के बरसाती मौसम में यजून से अक्टूबरद्ध तक फैलने की सम्भावना होती है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगमए को डेंगू निवारण कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वाणी विहार में जैन प्लाट के आसपास रूकने वाले बरसाती पानी और सीवर की सुगम निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम को दिये।
जनपद में डेंगू जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज ऋषिकेशए सहसपुरए डोईवालाए विकासनगरए हबर्टपुर आदि स्थानों पर भी व्यापक स्वच्छता और सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जनपद के दोनो नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश के साथ.साथ सभी नगर पालिका परिषद के सफाई व स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया गया और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अवरूद्ध पानी की निकासी व सफाई कार्य करवाने के साथ ही  लोगों को अवरूद्ध पानी की निकासी करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम तथा नगर पालिका के अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न क्वारेंटीन सेन्टरों में भी आज व्यापक पैमाने पर कोविड.19 संक्रमण से बचाव  के लिए बडेघ् पैमाने पर सेनिटाइजेशन किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियालए उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवालए वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डाॅ आरण्के सिंह सहित स्वास्थ्यए जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी साथ रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *