नई दिल्ली संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोपी टीएमसी के निलंबित नेता शाहजहां शेख अब आंसू बहाता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शेख कथित तौर पर रो रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हमला करने के मामले लंबे समय तक फरार रहने के बाद वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।भाजपा नेता अमित मालवीय की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा, ‘स्वैग गायब हो गया है। ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय- बलात्कारी शेख शाहजहां बच्चों की तरह रो रहा है। अपराधी अनुब्रत मंडल जेल में है। ऐसा ही भाग्य शौकत मुल्ला, जहांगीर खान और अन्य लोगों का भी इंतजार कर रहा है, जिन लोगों ने बंगाल में आतंक मचा रखा था।’उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। मालवीय ने आगे लिखा, ‘जब कानून पकड़ता है, तो कोई भी बचाने नहीं आता है। ममता बनर्जी तो बिल्कुल भी नहीं। वह अपने मंत्रियों को ही नहीं बचा सकतीं।’यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपी शेख को नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान से गिरफ्तार किया गया था। खास बात है कि भाजपा ने बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालीं रेखा पात्रा को मैदान में उतारा है। संदेशखाली इसी सीट के तहत आता है।कांग्रेस भी ममता पर हमलावरविपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस भी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा था, ‘तृणमूल ने सीआईडी को गुलाम बना लिया है। सीआईडी शाहजहां से कैसे सवाल पूछेगी? क्या एक मालिक गुलाम को जवाब देता है? शाहजहां उनका मालिक है। अगर वे उससे सवाल पूछेंगे, तो उनका जीवन खत्म हो जाएगा। क्या वे अपनी नौकरियां दांव पर लगाएंगे।’