रिटायर्ड अधिकारी ने उठाया गरीबों के पेट भरने का बीड़ा | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रिटायर्ड अधिकारी ने उठाया गरीबों के पेट भरने का बीड़ा

ऋषिकेश। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना दिहाड़ी मजदूरी और गरीब वर्ग को करना पड़ रहा है। काम नहीं होने की वजह से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इन लोगों की मजबूरी को देखते हुए यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) के रिटायर्ड अधिकारी महेंद्र सिंह ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। महेंद्र सिंह अपनी छह महीन की पेंशन से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के लिए एक महीने का राशन उपलब्ध कराएंगे। महेंद्र सिंह ने ये निर्णय लेकर लोगों के सामने नजीर पेश की है। महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने देखा कि लॉकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को खाने की दिक्कत हो रही है। तो उन्होंने अपनी छह महीने की पेंशन से कई परिवारों को खाद्य सामग्री देने का बीड़ा उठाया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *