पेट्रोल-डीजल की कम हुई कीमत ऊंट के मुंह में जीरा : कांग्रेस | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पेट्रोल-डीजल की कम हुई कीमत ऊंट के मुंह में जीरा : कांग्रेस

हरिद्वार। हरिद्वार महानगर कांग्रेस ने रविवार को बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। मध्य हरिद्वार स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जमा होकर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
महानगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसी मध्य हरिद्वार स्थित खन्नानगर कालोनी के बाहर एकत्र हुए। खन्ना नगर के बाहर पेट्रोल पंप के निकट जमा कांग्रेसी मानव श्रृंखला बनाकर सड़क के एक ओर खड़े हो गए। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा में जरूर देगी। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पेट्रोल-डीजल की हाल ही में कम हुई कीमतों पर उन्होंने कहा कि यह कम हुई कीमत ऊंट के मुंह में जीरा जैसी साबित हो रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *