बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ी | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ी

देहरादून। जौनसार में बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। कई स्थानों पर बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण लोखंडी और कोटी के बीच छह फीट तक बर्फ जमी है। इससे लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है।
बर्फबारी के कारण त्यूनी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग एक सप्ताह से बंद हैं। चकराता से कोटीकनासर तक बर्फ जमी होने से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित है। इसके अलावा कोटी से बायला पूरा मार्ग बंद हैं। साथ ही कोटी से बुल्हाड़, मशक से बीनसोन, बीनसोन से हटाड़, त्यूनी से रजाणु, चकराता से देववन, लोखंडी से लोहारी सहित कई मार्ग बंद हैं। इसमें कुछ मार्ग पिछले एक सप्ताह तो कुछ एक महीने से बंद हैं। इससे लोहारी, लेबरा, उदावां, मशक, हटाड़, सताड़, रजाणु, गौरछा, पिंगुआ, थलटा, कुनवा, पिंगुआ, कुनींग, कांडोई भरम, बेगी, बागी, बुल्हाड व बायला सहित तीस से अधिक गांवों के ग्रामीणों का सड़क मार्ग से संपर्क कटा हुआ है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *