प्रतापनगर विधायक ने किया ओणेश्वर मंदिर से संपर्क अभियान शुरु   | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्रतापनगर विधायक ने किया ओणेश्वर मंदिर से संपर्क अभियान शुरु  

नई टिहरी। घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत प्रतापनगर विधानसभा के देवल ओणेशवर महादेव मंदिर प्रांगण में प्रतापनगर विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता से कार्य करने की अपील की।
गुरुवार को प्रतापनगर के आणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि आगामी विधानसभा में जीत हासिल करने के लिये कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचनी होगी। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यों को भी जनता के सामाने रखना होगा। कहा भाजपा सरकार ही प्रदेश का चौमुखी विकास कर सकती है। कहा विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिये कोई मुद्दें नहीं, इसलिये विपक्षी बौखलाहट में अर्नगल बयानबाजी करने में लगे हैं। भाजपा सरकार में प्रतापनगर विधानसभा को जोड़ने वाले डोबरा-चांठी पुल का कार्य भी पूर्ण किया गया, जिसका आज विधानसभा वासियों को लाभ मिल रहा है। विधानसभा के अंतर्गत छोटे हुये गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है, जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कहा कई स्वीकृत योजना पर कार्य चल रहा है, जिसका भविष्य में जनता को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व विधायक ने घर घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान की शुरुआत की। मौके पर नत्थी सिंह नेगी, राजेंद्र व्यास, कृपाल सिंह चौहान, हर्षमणी सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, मुरारी रागड़, ममता पंवार, राजपाल सिंह राणा, राजवीर कंडियाल,मनोज रमोला, संजय पंवार, पुष्पा महर,तरुणा दुमोगा आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *