पिथौरागढ़ उपचुनावः कांग्रेस से अंजू लुंठी और भाजपा से चंद्रा पंत ने भरा नामांकन | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पिथौरागढ़ उपचुनावः कांग्रेस से अंजू लुंठी और भाजपा से चंद्रा पंत ने भरा नामांकन

देहरादून।  पिथौरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। उम्मीदवार अंजू लुंठी ने आज अपना नामांकन भरा। वे ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत खाती, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। वहीं, भाजपा की उम्मीदवार चन्द्रा पंत ने भी नामांकन भर दिया है। प्रभारी राजेन्द्र भंडारी, सांसद अजय टम्टा, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे। अंजू के मैदान में उतरने से उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर 25 नवंबर को उपचुनाव होना है।
भाजपा ने इस सीट में स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत को उम्मीदवार घोषित कर दिया था, जबकि कांग्रेस में पहले सभी की नजरें मयूख महर पर टिकी थीं। मयूख महर के उम्मीदवारी के लिए मना करने के बाद प्रत्याशी का चयन नहीं हो पाया था।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *