ऋषिकेश। कांग्रेस ने भाजपा की जीत के बाद समीक्षा बैठक की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयेन्द्र रमोला ने कहा कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं। हारने के बाद भी वह जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
रविवार को पशुलोक विस्थापित क्षेत्र निर्मल आम बाग में आयोजित समीक्षा बैठक में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा सहित उत्तराखंड की जनता द्वारा दिये गए जनादेश का विनम्रता पूर्वक सम्मान करते हैं। लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया, लेकिन हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेता विजेंद्र गुलियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव मजबूती से लड़े हैं। टिकट वितरण होने के कम समय में ही कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की ओर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कसर नहीं छोड़ी। बैठक में हरि सिंह भंडारी, गुड्डी पोखरियाल, मिली सजवाण, गंभीर गुलियाल, मनीष मैठाणी, धर्मेंद्र गुलियाल, आशीष रतूड़ी, अमित राय,शशी रावत, अंजना रमोला, गुड्डी राणा, जगदम्बा रतूड़ी, अनुष्का गुलियाल, बलवीर रावत, विजयपाल सजवाण, सत्वाल सिंह तड़ियाल, कुंवर सिंह तड़ियाल, गौरव जोशी, अनमोल तड़ियाल, अखिलेश पडियार, हिमांशु नौटियाल, लकी चौहान, प्रेम लाल मैठाणी, भगवान सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।