अग्नि पीडि़ता की मदद को आगे आये लोग  | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अग्नि पीडि़ता की मदद को आगे आये लोग 

बागेश्वर। विकास खंड कपकोट के रिखाड़ी की अग्नि पीडि़ता की मदद के लिए विधायक, जिपं अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख समेत विभिन्न संगठन से जुड़े लोग आगे आने लगे हैं। निर्बल वर्ग की पात्र होने से जलागम ने 30 हजार की नगद राशि के अलावा अन्य सामग्री दी। घटना के एक पखवाड़े के बाद पीडि़ता को बड़ी राहत मिली है। मालूम हो कि एक पखवाड़ा पहले रिखाड़ी गांव की दुर्गा देवी पत्नी गणेश राम के घर में आग लग गई थी। इस घटना में उसका मकान समेत पूरा सामान जल गया था, जबकि पति लॉकडाउन में दिल्ली में फंस गया था। सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव पीडि़ता के पास पहुंची। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू पहुंचे। दोनों ने पीडि़ता को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया था। अब पीडि़ता की मदद को लोग आने आने लगे हैं। सोमवार को विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिपं अध्यक्ष देव, ब्लॉक प्रमुख दानू समेत जनप्रतिनिधि पीडि़ता के पास पहुंचे। विधायक ने पीडि़ता के चारों बच्चों को नये कपड़ों के अलावा बिस्तर और बर्तन दिए। अध्यक्ष ने राशन और ब्लॉक प्रमुख ने गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि दिया। ब्लॉक प्रमुख ने बतायाकि निर्बल वर्ग की पात्र होने के कारण जलागम के माध्यम से पीडि़ता को 30 हजार की नगद सहायता राशिके अलावा तिरपाल, सोलर लाइट, लालटेन दिलाई। इसके अलावा भाजपा के सुरेश गडिय़ा ने पांच, ओम प्रकाश ऐठानी ने चार और पीपीएल मुनार द्वारा पांच हजार रूपये की नगद धनराशि दी गई। विधायक भौर्याल ने पीडि़ता को आश्वस्त किया कि जल्द उसे आवास दिलाया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण देव, मुन्ना कपकोटी, जलागम के वीरेंद्र कटियार, बलबीर टाकुली, जगत टाकुली, लक्ष्मण कपकोटी आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *