जनता दुश्वारियों से जूझ रही है जबकि सरकार में शामिल लोग अपनी जेब भरने में लगे हैं: प्रीतम सिंह   | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जनता दुश्वारियों से जूझ रही है जबकि सरकार में शामिल लोग अपनी जेब भरने में लगे हैं: प्रीतम सिंह  

विकासनगर। देश में युवा पकौड़े तल कर भी रोजगार नहीं कर सकते हैं। महंगाई चरम पर है, जिससे तेल के दाम बढ़ गए हैं। युवाओं को पकोड़े तल कर रोजगार का सपना दिखाने वाली सरकार अब कोमा में जाने वाली है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता विधान सभा क्षेत्र के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही। नेता प्रतिपक्ष इन दिनों अपने विधान सभा क्षेत्र चकराता के दौरे पर हैं। समाल्टा पंचायत के बराड़ गांव में ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त है। कांग्रेस सरकार जनता को आरामदायक जीवन यापन करने की सुविधा देती रही है। कहा कि कांग्रेस शासन काल में रसोई गैस के दाम एक रुपए की वृद्धि पर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज गायब हो गए हैं। देश और प्रदेश में जनता दुश्वारियों से जूझ रही है, जबकि पूरी सरकार में शामिल लोग अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने चकराता विधान सभा में विकास कार्य कराए हैं। पिछले साढ़े चार साल में इतना विकास भाजपा के अब तक के मुख्यमंत्रियों की विधान सभा में नहीं हुए, जितना चकराता विधान सभा में विकास हुआ है। चकराता से लगी हुई आसपास के विधान सभा क्षेत्रों में जनता विकास की राह देख रही है। वहीं, भ्रमण के दौरान बराड़ गांव के सभी ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, विजयराम, मोहन सिंह, गुमान सिंह, सुल्तान सिंह, किशन सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय, नागचंद, पंचराम, उमादत्त जोशी, सरदार सिंह तोमर, अनीता निराला, श्याम दत्त वर्मा, माया सिंह, बलदेव सिंह, संजय चौहान, रणवीर राय, बलवीर राठौर, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *