पीबीआरओ संगठन की स्थानीय कार्यकारिणी का गठन किया   | Jokhim Samachar Network

Monday, January 20, 2025

Select your Top Menu from wp menus

पीबीआरओ संगठन की स्थानीय कार्यकारिणी का गठन किया  

विकासनगर। पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन की सीएसडी कैंटीन परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व सैनिक संगठन (पीबीआरओ) के विस्तार पर विचार विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पीबीआरओ संगठन में सम्मलित होते हुए संगठन की स्थानीय कार्यकारिणी का गठन भी किया। इसमें भूपेन्द्र सिंह डोगरा को अध्यक्ष, सुरेश नौटियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गुलेरिया को उपाध्यक्ष, कुलवंत राय को सचिव, जोगिंदर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, चरण सिंह राठौर को सह कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रबंधक, राज सिंह को सह प्रबंधक, जिनेश्वर प्रसाद को लेखा निरीक्षक, कुलदीप राज शर्मा को कानूनी सलाहकार, मोहन लाल को प्रचार मंत्री और हाकम सिंह को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त चंदन सिंह सजवाण, महेन्द्र सिंह नेगी, मेहर सिंह चौहान, शिव प्रसाद थापा, कुलदीप सिंह और सरदार सिंह को संरक्षक बनाया गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *