पंचायत चुनाव मतगणनाः गिनती जारी, आने लगे प्रधान पद के परिणाम | Jokhim Samachar Network

Saturday, April 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पंचायत चुनाव मतगणनाः गिनती जारी, आने लगे प्रधान पद के परिणाम

देहरादून,डेस्क। बाजपुर में मतगणना का पहला रिजल्ट आ गया है। यहां ग्राम गजरौला से हरजिंदर सिंह ने जीत दर्ज की है। लोहाघाट जिले के बाराकोट में फरतोला, तल्ला बापरु ओर झिरकुनी का प्रधान पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पहला रिजल्ट फरतोला का घोषित हुआ। यहां 87 मतों के साथ ममता देवी विजयी हुई हैं। तल्ला बापरु में कमला देवी और झिरकुनी में राजेश जोशी ने जीत दर्ज की है। रुद्रप्रयाग जनपद में तीनों विकासखंडों में मतगणना जारी है। यहां ऊखीमठ में 77 पद, जखोली में 132 और अगस्त्मुयनि में 185 पदों के लिए मतगणना हो रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद रुद्रप्रयाग के तीन विकासखंडों में विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे कुल 1198 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला आज होगा। जिले में सबसे अधिक 763 प्रत्याशी ग्राम प्रधान पद के हैं। टिहरी जिले के घनसाली में ग्राम प्रधान पद के 182 में से 103 प्रत्याशियों पर मतगणना हो रही है। यहां 77 प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। 40 क्षेत्र पंचायत में से 39 पर गणना जारी है, एक निर्विरोध चुना गया है। नौ जिला पंचायत में से सात पर मतगणना हो रही है। दो निर्विरोध चुने गए हैं।
भीमताल ब्लॉक में पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां मलुवाताल ग्राम पंचायत से प्रधान प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह गंगोला ने 72 वोटों से जीत दर्ज की। लक्ष्मण सिंह गंगोला को 172 और नीमा देवी को 100 वोट मिले हैं।
मूनाकोट में प्रथम चरण की मतगणना शुरू हो गई है। भीमताल ब्लॉक में पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर केंद्र के बाहर पुलिस बल मुस्तैद है। रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला, भीमताल ब्लॉक में पिनरों ग्राम पंचायत, अल्मोड़ा जिले के 11 विकास खंड मुख्यालयों, गरुड़ ब्लॉक मुख्यालय, पिथौरागढ़ जिले के आठ ब्लॉकों, डीडीहाट सहित कुमाऊं के अन्य मतगणना केंद्रों में वोटों की गिनती जारी है। गदरपुर विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह 8 बजकर 10 मिनट से मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। यहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गरुड़ ब्लॉक मुख्यालय में पहले चक्र में अण्णा, मालदे, गड़सेर, स्याल्दे टीट, मंटेना, नोघर, जिनखोला के वोटों की गिनती हो रही है। चमोली जिले के सभी विकास खंडों में सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शुरू हो गया है। चमोली जिले के 226 क्षेत्र पंचायत सदस्य 503 ग्राम प्रधान और 26 जिला पंचायत सदस्यों को मिलाकर कुल 755 प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला।
मतगणना के लिए दसौली घाट पोखरी और नारायण बगड़ विकासखंड में 10-10 टेबल, जोशीमठ तथा थराली में 8-8 टेबल करणप्रयाग व गैरसैंण में 12-12 टेबल तथा देवाल में 6 टेबल मिलाकर कुल 86 टेबल लगाये गए हैं। घनसाली में शपथ के बाद 8 बजकर 5 मिनट पर मतगणना शुरू हो गई।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *