अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकार, महिला सुरक्षा पर गोष्ठियां आयोजित की | Jokhim Samachar Network

Thursday, May 02, 2024

Select your Top Menu from wp menus

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकार, महिला सुरक्षा पर गोष्ठियां आयोजित की

भारतीय महिलाओं ने वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन किया: प्रो. सेमवाल
विकासनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पछुवादून के शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला अधिकार, महिला सुरक्षा पर गोष्ठियां आयोजित की गई। जबकि छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्राध्यापिका डा. राखी डिमरी, महिलाओं को कानूनी जानकारी देने पर अधिवक्ता बबीता शर्मा, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सारिका समेत छात्रा लक्ष्मी और मुस्कान को सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने कहा कि महिला सृष्टि का निर्माण करती है। इसीलिए भारतीय संस्कृति में महिला को देवी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पौराणिक और ऐतिहासिक काल में भारतीय महिलाओं ने देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भारतीय महिलाओं ने बुद्धि के दम पर पौराणिक काल से ही भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में महिलाओं का शोषण शुरू हुआ और उन पर अत्याचार होने लगे। लेकिन अब समाज की सोच बदल रही है। वर्तमान दौर महिलाओं की उन्नति का है। इस दौरान डा. आशुतोष त्रिपाठी, डा. दीप्ति बगवाड़ी, डा. पूजा पालीवाल, डा. राजकुमारी भंडारी, भावना, डा. माधुरी, डा. आरएस गंगवार आदि मौजूद रहे।
सैल्यूट तिरंगा संगठन की ओर से विश्व महिला दिवस पर अक्षरा विद्या भवन सहसपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कवि श्रीकांत ने अपनी रचनाओं के माध्यम से महिला अधिकार और महिला सशक्तिकरण को जागरूक किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को आदर और सम्मान देना ही महिला दिवस की सार्थकता है। कार्यक्रम के दौरान शिखा गुप्ता, कला बिष्ट, मनमति, सुब्बा, रजनी बाली को सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. रश्मि त्यागी रावत, महिमाश्री, डा. इंदु बाला, शीला चौहान आदि मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *