काला फीता बांधकर नई पेंशन स्कीम का विरोध किया  | Jokhim Samachar Network

Saturday, January 25, 2025

Select your Top Menu from wp menus

काला फीता बांधकर नई पेंशन स्कीम का विरोध किया 

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने से जिले के कलक्ट्रेट, विकास भवन, मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक और कर्मचारी भड़क गये हैं। आक्रोशित कर्मचारियों ने बाह में काला फीता बांधकर नई पेंशन स्कीम का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को शिक्षक नेता गणेश भंडारी ने कहा कि सरकार ने नई पेंशन स्कीम लाकर कर्मचारियों से मजाक किया है। उन्होंने कहा कि इसमें कर्मचारियों का कोई फायदा नहीं है। पुरानी पेंशन स्कीम में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ इसमें नहीं मिल रहा है। कहा कि कर्मचारी विरोधी ये नीति वापस लेनी ही होगी। कहा कि आने वाले दिनों में एनपीएस के विरोध में आंदोलन को तेज किया जाएगा। कर्मचारी नेता शीतल साह ने कहा कि एनपीएस कर्मचारी विरोधी नीति है। सरकार को इसे हर हाल में वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना होगा। उन्होंने सभी संगठनों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक मंच पर आने की अपील की। कहा कि संयुक्त रूप से इस लड़ाई को लड़ने से ही विजय मिलेगी। यहां जिला कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र पाठक, संरक्षक डॉ. मनोज जोशी, सचिन टम्टा, मिनाक्षी जोशी, कमला बिष्ट, किर्ती चटर्जी, पूरन भोज, पुष्कर भैसोड़ा, नितेश कांडपाल, राजू माहरा, गणेश पाठक, नवीन जोशी, कुलदीप जोशी, जगदीश भंडारी, किशोर जोशी, मोहन जोशी आदि कर्मचारी रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *