बाबा हरदेव सिंह महाराज के 67वें जन्मदिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया पौधारोपण | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

बाबा हरदेव सिंह महाराज के 67वें जन्मदिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया पौधारोपण

देहरादून । निरंकारी सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 67वें जन्मदिवस के अवसर पर निरंकारी सत्संग भवन, रेस्टकैम्प, देहरादून में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनेको श्रृद्धालुओं ने भाग लिया। हर वर्ष निरंकारी जगत में इस दिन को गुरूपूजा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर सफाई अभियान, वृक्षारोपण आदि के द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की दी गयी शिक्षाओं को याद किया गया। बाबा हरदेव सिंह जी ने अपने विचारों में फरमाया है कि ’’प्रदूषण अन्दर हो या बाहर दोनों ही हाॅनिकारक है’’। अर्थात हमारे मन के भीतर अंहकार, द्वेष, ईष्या, नफरत आदि भावों से उत्पन्न होने वाला प्रदूषण और हमारे वातावरण में होने वाला प्रदूषण दोनों ही मनुष्य को हाॅनि पहॅुचाते है। सत्संग से हमारा मन पवित्र होता है। ब्रहमज्ञान से मनुष्य इस परमपिता निरांकार की पहचान कर पाता है, तभी मानव को स्वयं का ज्ञान भी होता है। इसी प्रकार हमारे आसपास साफ-सफाई होने एवं वृक्षारोपण करने से बाहरी वातावरण स्वच्छ होता है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *