देहरादून (आरएनएस) । ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद में श्री गुरुनानक पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में 06 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास कृषि एवं कृषि कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजपुर रोड खजान दास द्वारा की गई। इस अवसर पर निम उत्तरकाशी में हिमस्खलन एवं पौड़ी में बारात की बस गिरने की दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक वर्ग एवं समूह के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने इस मेले में 20 से अधिक राज्यों से स्वंयसहायता समूह अपने स्थानीय उत्पाद के स्टाल लगा रहे हैं तथा राज्य के 95 ब्लाक 150 स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने स्टाॅल लगाये जा रहे है। इससे संस्कृति का आदान-प्रदान भी होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जब राज्य 25 वर्ष का होगा तब-तक स्वयं सहायता समूहों की आय दुगुनी करने का संकल्प किया। उन्होंने कहा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्परत है तथा वर्तमान में 3.60 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिकी मजबूत कर रही है। इस अवसर पर मुख्यअतिथि द्वारा सरस मेले में लगाये गए स्टाल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक राजपुर रोड खजानदास ने अपने सम्बोधन में इस सरस मेले आयोजन में सहयोग हेतु सभी का अभार प्रकट किया तथा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाते हुए आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित करने पर अपेक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अपने संबोधन में कहा कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए तथा लोक संस्कृति को बढावा देने के लिए जनपद देहरादून में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके राज्य के साथ-साथ देशभर स्वंयसहायता समूह की लगभग महिला उद्यमियों द्वारा लगभग 250 स्टाॅल लगाये गए हैं, जिसमें स्थानीय उत्पाद भोजन, हेण्डलूम, हैण्डीक्राप्ट से सम्बन्धित स्टाॅल लगाये गए है। यह मेला 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा और यहां पर हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा, मेयर नगर निगम ऋषिकेष अनिता ममगांई ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, ब्लाक प्रमुख चकराता निधि राणा, भटवाड़ी सविता रावत, सीईओ यू एस आर एल एम आनंद स्वरूप, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल , एसीईओ यू एस आर एल एम प्रदीप पांडेय एवं समस्त अधिकारी एवं अन्य एनआरएलएम कर्मचारी