नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की जेल में हत्या | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 12, 2024

Select your Top Menu from wp menus

नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की जेल में हत्या

देहरादून। सुद्धोवाला जेल में नाबालिग संग दुराचार के आरोपी की हत्या सें हड़कंप मचा गया है। घटना की सूचना पाकर आलाधिकारी जेल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जेल में बंद आरोपी ज्ञान चंद उर्फ मनोज निवासी भागलपुर बिहार का दूसरे कैदी आनंद से विगत 15 मार्च को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ज्ञान बुरी तरह घायल हो गया था। तबसे उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। आज बुधवार की सुबह उक्त आरोपी की मौत हो गई। मृतक ज्ञान चंद पर नाबालिग से दुराचार के आरोप में चमोली जेल में बंद था, जिसके बाद उसे देहरादून जेल ट्रांसफर किया था।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *