होली पर 24 से अधिक लोग सिविल अस्पताल पहुंचे | Jokhim Samachar Network

Monday, May 06, 2024

Select your Top Menu from wp menus

होली पर 24 से अधिक लोग सिविल अस्पताल पहुंचे

रुडकी। होली पर सडक़ दुर्घटना और मारपीट के अलग-अलग मामलों में बीस से अधिक लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। एक घायल की हालत को देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया। दिनभर सिविल अस्पताल में घायलों का आना जाना लगा रहा। होली पर भगवानपुर, नारसन, मंगलौर और रुडक़ी में छिटपुट विवाद हुए। वहीं, सडक़ दुर्घटना में भी कुछ लोग घायल हुए। मंगलावर को दिनभर सिविल अस्पताल में घायलों का आना जाना लगा रहा। अलग-अलग मामलों में कुसुम, कमलेश, अभिषेक, आनंद, अनिकेत, अभिषेक, संजय, मनोज, अंकित, सागर, मोनू, पल्टूराम, सन्नी, अनिकेत, अमन पाल, गौरव, उमेश, अरविंद कुमार, जोनू कुमार, संयोगिता, रवि मौर्या, आलिम, अमरीश और कैलाश घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान 23 घायलों को घर भेज दिया गया। जबकि कैलाश को डॉक्टरों ने हायर सेंटर भेज दिया। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि होली पर मारपीट और सडक़ दुघर्टना में मंगलौर, नारसन, सिविल लाइंस क्षेत्र और भगवानपुर से 24 घायल अस्पताल पहुंचे थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *