विधायक ने कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली | Jokhim Samachar Network

Saturday, July 27, 2024

Select your Top Menu from wp menus

विधायक ने कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

हरिद्वार पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकुल मैदान पर फूलों की होली खेली। रुड़की रैली प्रस्थान से पूर्व हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मदन कौशिक ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड की पांचों सीटों के साथ पूरे देश में 400 पार सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। उसके साथ ही हरिद्वार लोकसभा सीट रिकॉर्ड जीत के साथ त्रिवेंद्र रावत का इतिहास लिखेगी, जिसके लिए आज हरिद्वार विधानसभा से कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ रुड़की रैली को सफल बनाने के लिए कूच किया। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, भाजपा नेता सुनील सेठी ने कहा कि मदन कौशिक के नेतृत्व में एक एक कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ हरिद्वार लोकसभा सीट को रिकॉर्ड मतों से जिताने को संकल्प ले चुका है। मोदी के विकसित भारत का सपना उत्तराखंड की पांचों सीटों को उनकी झोली में डालकर उनके हाथों को 2024 में और मजबूत करना ही एक एक कार्यकर्ता का लक्ष्य है। मुख्य रूप से अन्नू कक्कड़, सुभाष जैसल, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, मंडल अध्यक्ष हीरा बिष्ट, दीपांशु विद्यार्थी, डॉ. विशाल गर्ग, अनिरुद्ध भाटी, सचिन बेनीवाल, राजकुमार गुप्ता, आकाश भाटी, विदित शर्मा, ललित रावत, भूपेंद्र कुमार, अनिल वशिष्ठ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *