पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Jokhim Samachar Network

Friday, May 17, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बुधवार को पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में संत निरंकारी ब्रांच ऋषिकेश की ओर से डोबरा विस्थापित बारात घर में संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने बारात घर के आसपास औषधीय, फलदार 40 पौधे रोपे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियाल ने बताया कि रोपे गए पौधों में कपूर, अर्जुन, मोलश्री, पत्रजीव आदि प्रजाति के पौधे हैं। बताया कि इस वर्ष पूरे देश में पांच सौ पौधे लगाने का लक्ष्य है, जबकि पिछले वर्ष 350 पौधे रोपे गए थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों से पौधरोपण का आह्वान किया। मौके पर संयोजक हरीश बांगा, संचालक दुष्यन्त कुमार वैद्य, धर्मेंद्र पयाल, राजकुमार बत्रा, सुरेंद्र कथूरिया, अवनीत कुमार समेत सेवादल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *