डोईवाला में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन   | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

डोईवाला में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन  

ऋषिकेश।  आगामी विस चुनाव को लेकर डोईवाला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने संगठन के विस्तार में लग गई है। शनिवार को डोईवाला में कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। शनिवार को डोईवाला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अकरम अली, भोगपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य एहसान अली व सभासद प्रतिनिधि रईस अहमद के नेतृत्व में अफरोज खातून, सुनीता देवी, परमिला देवी, मुमताज अली, साइना खातून, रजिया खातून आदि महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं, जिसकी वजह से लोगों की निगाह अब कांग्रेस की तरफ है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल कादिर, नागेंद्र सिंह नागी, रहमान अली, जसवंत सिंह, नईम अहमद, भारत भूषण कौशल, उस्मान अली, अजय रावत, महेंद्र सिंह, बॉबी नारंग आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *