महर्षि वाल्मीकि का प्रकट उत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया  | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

महर्षि वाल्मीकि का प्रकट उत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया 

रुड़की।  भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की ओर से लक्सर नगर में महर्षि वाल्मीकि का प्रकट उत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरे नगर में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भगवान वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता कुशलपाल सैनी और विशिष्ट अतिथि लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग ने दीप जलाने के बाद महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर फूल चढ़ाकर प्रकट उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भारत की धरती ऐसे महान ऋषियों, महर्षियों की जन्मस्थली रही है, जिनके ज्ञान के सामने पूरी दुनिया सर झुकाती आई है। हमारे ऋषियों द्वारा रचित वेदों और पुराणों में निहित ज्ञान, विज्ञान और दर्शन से दुनिया भर के लोग लाभ उठा रहे हैं। आज योग और आयुर्वेद को पूरा विश्व मान रहा है। इनकी खोज भी हमारे देश के ऋषियों ने ही की थी।
पूर्व विधायक हाजी तसलीम अहमद ने महर्षि वाल्मीकि को आदिकाल का पहला महाकवि बताया। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह वाल्मीकि, सभासद कुलदीप मोनू, सचिन मित्तल, अरविंद कल्याणी, आलोक पंवार, मोहित कौशिक, संजीव कुमार नीटू, राजीव भगत ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में महर्षि वाल्मीकि की झांकियों के साथ पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के साथ राजेश कुमार, मंजीत कुमार, भीम सिंह, सुरेश प्रधान, रोहित कांगड़ा, अमन बिरला, ओमवीर गहलौत, हर्ष बिरला, सुशील कुमार, सौरभ कुमार, अश्विनी कुमार, साहिल गहलौत, काक्का सूरज मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *