रैली निकालकर किया मतदान को जागरूक   | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 19, 2024

Select your Top Menu from wp menus

रैली निकालकर किया मतदान को जागरूक  

विकासनगर। आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शनिवार को रैली निकाली गई। उन्होंने रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने क्षेत्र के गांवों में जाकर मतदान के महत्व की जानकारी दी।
ग्रामीणों को बताया कि स्वस्थ लोकतंत्र और अपनी पसंद का जन प्रतिनिधि चुनने के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक का मतदान करना जरूरी है। मतदान से ही देश और प्रदेश में स्वच्छ छवि की सरकार बनती है, जो जनता को सुशासन देती है। कहा कि स्वच्छ छवि के जन प्रतिनिधि ही जनता के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाते हैं, जिससे आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार आता है। बताया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके प्रत्येक नागरिक को मतदाता पहचान पत्र बनाना जरूरी है। इसके लिए पोलिंग बूथ पर जाकर या ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। मतदाता पहचान पत्र में किसी तरह का संसोधन करना हो तो इसके लिए भी बीएलओ से संपर्क करना होगा। कार्यक्रम अधिकारी अनीता नेगी ने स्वयं सेवकों को मतदान की शपथ भी दिलाई। रैली में पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, प्रीति जैन, विभा, इसम सिंह, संजीव कलूरा, विनोद वर्मा, प्रिया, संदीप खन्ना, तानिया, अभिषेक, रंजू राणा, सना परवीन आदि शामिल रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *