आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को किया लक्ष्मणझूला थाना घेराव | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को किया लक्ष्मणझूला थाना घेराव

ऋषिकेश। कैंप कर्मचारी की हत्या में शामिल फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर यमकेश्वर प्रधान संगठन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। मंगलवार को आक्रोशित प्रधानों ने लक्ष्मणझूला थाने का घेराव कर फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने चक्काजाम किए जाने किए जाने की चेतावनी दी है। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मंगलवार को यमकेश्वर प्रधान संगठन की अध्यक्ष मीना बेलवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी लक्ष्मणझूला थाने में पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मीना बेलवाल ने कहा कि हत्या की वारदात को चार दिन बीत चुके हैं। अब तक पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। जबकि हत्यारोपी अन्य तीन खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। इस दौरान थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों की बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। संगठन के मीडिया प्रभारी सत्य हर्षवाल ने चेताया कि तीन दिन के अंदर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रधान संगठन चक्काजाम करने को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया की फरार आरोपियों की धरकपड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। थाने का घेराव करने वालों में प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष नीरज पयाल, सचिव अनुज नेगी, प्रधान धनजंय करूवाण, जिला पंचाय सदस्य आरती गौड़, जिपं सदस्य क्रांति कपरूवान, चंद्रमोहन रौथाण, विक्रम सिंह, संदीप सिंह, सुनीता देवी, मधु देवी, राम सिंह, दिलीप बिष्ट अनिल नेगी, अजय रावत, संदीप, प्रदीप, विनीता नौटियाल आदि शामिल थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *