कुलदीप सिंह बने उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के शहर अध्यक्ष- | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कुलदीप सिंह बने उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के शहर अध्यक्ष-

हरिद्वार। कुलदीप सिंह को उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल में आयोजित संगठन की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने कुलदीप सिंह को शहर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष गौरव ने कहा कि जल्द से जल्द शहर कार्यकारिणी गठित कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के लिए नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर समाधान कराएं। उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के शहर अध्यक्ष मनोनीत किए गए कुलदीप सिंह ने कहा कि संगठन की और से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल कर जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में राजेश भारती, विनोद, जितेंद्र तेश्वर, जुगनु कांगड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *