परमार्थ निकेतन पहुंचे केरल के राज्यपाल ज्ञान, प्रज्ञा और शांति की भूमि है भारत: आरिफ मोहम्मद खान | Jokhim Samachar Network

Friday, July 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

परमार्थ निकेतन पहुंचे केरल के राज्यपाल ज्ञान, प्रज्ञा और शांति की भूमि है भारत: आरिफ मोहम्मद खान

ऋषिकेश केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। वह सोमवार को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के 73वें जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने गंगा आरती में भी शिरकत की। परमार्थ आश्रम में पहुंचने पर गुरुकुल के ऋषिकुमारों और आचार्यों ने शंख ध्वनि, पुष्प वर्षा और वेद मंत्रों से राज्यपाल का अभिनन्दन किया। इसके बाद राज्यपाल ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। राज्यपाल ने कहा कि भारत ज्ञान, प्रज्ञा और शान्ति की भूमि है। वास्तव में भारत सदियों से पूरे विश्व को शान्ति का संदेश दे रहा है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत का चरित्र अद्भुत है, जहां पर कभी भी किसी को भी कोई शिकायत नहीं होती। हमारे शास्त्र भी हमें यही शिक्षा देते हैं कि परिस्थितियों का सामना कैसे करना है, कोई भी स्थिति सदैव एक जैसी नहीं रहती, इसलिये उस से कैसे उबरना है। यही भारत की दृष्टि है। रामायण हमें परिवार, घर और परिवारजनों को किसी भी परिस्थितियों से कैसे बाहर निकाले व सम्भाले इसका संदेश देती है। देश कहीं अटक, भटक और लटक न जाये, इसलिये हमें कथाओं का श्रवण करना चाहिए। इस दौरान सायं काल में केरल के राज्यपाल ने गंगा आरती में शिरकत की।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *