देहरादून। विकासनगर मुख्य बाजार के रामकुमार चैक पर कपड़े के शोरूम में आग लगने से लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। मौके पर पहंुचे फायर कर्मचारियों ने 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकाण्ड मंे लाख रूपए का सामान जलखकर खाक हो गया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया था।
मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर के रामकुमार चैक पर कपड़े के शो रूम में आग लग गयी। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग बुझाने में अधिक समय लगने पर व्यापारियों ने फायर कर्मचारियों के प्रति गुस्सा भी जाहिर किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दमकल की जो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं उनमें पानी ही नहीं था। इसी वजह से आग ज्यादा फैल गई और घटना बड़ी हो गई। आग लगने की यह घटना देर रात करीब 1 बजे घटी. इस आग को बुझाने के लिए पहले डाकपत्थर से फिर सेलाकुई और बाद में देहरादून से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं. कुल 6 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नही लगाया जा सका है।