कांडा के छह शक्ति केंद्रों को मिले प्रभारी  | Jokhim Samachar Network

Saturday, May 18, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कांडा के छह शक्ति केंद्रों को मिले प्रभारी 

बागेश्वर। भाजपा ने कांडा मंडल के छह शक्ति केंद्रों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में हुई बैठक में उनके नाम पर मोहर लगी। सभी प्रभारियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने को प्रेरित किया गया। कांडा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह धपोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल मुख्य अतिथि रहे। बैठक में शक्ति केंद्रों को लेकर चर्चा हुई। छह केंद्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी कार्यकर्ता वृहद पौधरोपण करेंगे। उन्होंने सभी शक्ति केंद्रों में व्हाट्एप ग्रुप बनाने को कहा। बताया कि 11 से 17 जून तक बूथ कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाएंगे। 18 से 23 तक युवा मोर्चा मास्क वितरण करेगी। 21 जून को विश्व योग दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर रहकर योग करेंगे तथा मंडल स्तर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया जाएगा। विधायक भौर्याल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को घर-घर पहुंचाने को कहा। लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने व उनके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में हीरा सिंह कर्म्याल, महेश पांडे, प्रमोद मेहता आदि मौजूद रहे।
इन्हें बनाया प्रभारी:
कांडा। मंडल कार्यकारिणी की बैठक में प्रमोद जोशी को खातीगांव, आनंद सिंह धपोला को सानिउडियार, नंदा बल्लभ तेवारी को कांडे कन्याल, मनोज तिवारी को कांडा और हेम कांडपाल को कांडे शक्ति केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *