उत्तराखण्ड में झमाझम बारिश, उच्च में बर्फबारीहिमालयी क्षेत्र | Jokhim Samachar Network

Monday, May 20, 2024

Select your Top Menu from wp menus

उत्तराखण्ड में झमाझम बारिश, उच्च में बर्फबारीहिमालयी क्षेत्र

.देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं लोग जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से निकल रहे हैं। वहीं सीमान्त जनपद पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के उच्च हिमालायी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हुई।
पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी में भी मौसम ने अचानक करवट ली। प्रदेश की राजधानी दून सहित मसूरी में हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। सरोवर नगरी नैनीताल में भी बारिश हुई। सुबह से हुई बारिश के चलते जिससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पडा। टिहरी चंबा रानीचोरी सड़क पर पाला गिरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में देर रात से झमाझम बारिश होती रही। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। वहीं गेहूं की फसल के लिए यह बरसात काफी किफायती मानी जा रही है। बारिश की वजह से खासकर स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है।
वहीं सीमान्त जनपद में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मौसम के अलर्ट के बाद आज सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। वहीं जनपद में रिमझिम बारिश हुई। वहीं धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है।. वहीं उच्च हिमालयी इलाको में तैनात आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गए हैं। हरिद्वार में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं ऋषिकेश में सुबह बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी से मौसम और भी सर्द हो गया है। जिससे लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *