जल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

अल्मोड़ा। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम के बैनर तले कर्मचारी गुरुवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। दो सूत्रीय मांगों को लेकर जल निगम के स्थानीय दफ्तर के प्रागंण में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखने की चेतावनी भी दी । उन्होने प्रदेश मुख्यालय पर अनशन पर बैठे प्रांतीय पदाधिकारियों के समर्थन की घोषणा भी की। ई. केडी भट्ट, ललित गौड, अरविंद नेगी, भारत रावत, देवेंद्र, नरेंद्र सिंह विष्ट, राहुल बिष्ट, दिनेश भट्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, कुंदन सिंह अधिकारी, डीएस रावत, जया जोशी, शुभम बेलवाल, पंकज कुमार आर्या, पान सिंह नेगी, संगीता, दिनेश तिवारी, दया किशन सनवाल, मनीता देवी, आलोक कुमार, दीपक जोशी, समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *