जल जीवन मिशन के कनेक्शन बने शो पीस खाली बर्तन लेकर महिलाएं और बच्चे सड़क पर उतरे | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

जल जीवन मिशन के कनेक्शन बने शो पीस खाली बर्तन लेकर महिलाएं और बच्चे सड़क पर उतरे

हल्द्वानी एक माह से पेयजल की किल्लत झेल रहे इंदिरा नगर की महिलाओं और बच्चों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा जल संस्थान की कार्यप्रणाली से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। कई बार सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दफ्तरों में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बढ़ते तापमान में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पानी की कमी से लोगों की परेशानियों दोगुनी हो गई हैं। जल संस्थान की कार्यप्रणाली के खिलाफ भी लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। लंबे समय से पेयजल की कमी से जूझ रहे इंदिरा नगर के निवासियों ने खाली बर्तनों के साथ प्रर्दशन कर किया। लोगों ने कहा कि दुर्गा मंदिर, इंदिरा नगर और साबरी मस्जिद क्षेत्र की कॉलोनियों में पिछले माह से पेयजल कमी का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन से घरों लगे नलों में एक बूंद पानी नहीं टपका है। जिससे लोगों को दिन रात पानी के इंतजाम के लिए जूझना पड़ रहा है। इस स्थिति में खाना बनाना और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। बताया कि मांग किए जाने पर भी जरूरत के अनुसार विभागीय टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं। कई लोग निजी टैंकर मंगवा रहे हैं तो कई को दूर स्थान से पानी लाना पड़ रहा है। इससे लोगों में जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। चेतावनी दी जल्द समाधान नहीं होने पर प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, आरती, कमरजहां, नगमा, शमा. शब्बीर अहमद अल्वी. अनस सलमानी, यास्मीन, शमसुल, निशा, शाहिद मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *