रुड़की। सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की का 93 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अभियन्ता शंकर कुमार साहा ने बताया कि आईआरआई संस्थान कि स्थापना 1928 में लखनऊ में एक छोटी रिसर्च यूनिट के रूप में हुई। उसके बाद वर्ष 1954 में एक पूर्ण संस्थान के रूप में इसको स्थापित किया गया। संस्थान ने पिछले 93 वर्षों में कई महत्तवपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया है। वर्तमान में संस्थान कई महत्वपूर्ण प्रयोगशालाएं हैं। संस्थान में वाटर क्वालिटी प्रयोगशाला, कृत्रिम परीक्षण, पदार्थ परीक्षण, रसायन प्रयोगशाला, क्षमता प्रयोगशाला,पाइप प्रयोगशाला लैब, उच्च पथ प्रयोगशाला, क्षमता सर्वेक्षण प्रयोगशालाएं हैं। वैज्ञानिक संवर्ग के प्रान्तीय महामंत्री राज जोशी ने कहा कि संस्थान कई महत्वपूर्ण अध्यन कर चुका है। साथ ही कई पुरस्कारों से भी सम्मानित है। कार्यक्रम में बिजेन्द्र पाल, सुशील कुमार, विनोद कुमार , छत्तर सिंह, आरआर मोहन , धीर सिंह , मुकेश, आदित्य आदि मौजूद रहे।