पूजा स्वीकार करें तो पुकार सुनना भी दायित्वः मोरारी बापू | Jokhim Samachar Network

Friday, May 03, 2024

Select your Top Menu from wp menus

पूजा स्वीकार करें तो पुकार सुनना भी दायित्वः मोरारी बापू

हरिद्वार । पतित पावनी भगवती गंगा के तट पर पूर्ण कुंभ के अवसर पर चैथे दिन की कथा में बापू ने हरि शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि केवल विष्णु ही अर्थ नहीं है।शब्दकोश में और भी कईं अर्थ है। हरि के अनंत अर्थ है,हरि कथा भी अनंत है,विष्णु अनंत है,वैष्णव भी अनंत है।नारायण अनंत है और नारायण की सेना भी अनंत है। विष्णु से जुड़े वैष्णवों की कथा भी अनंत है,जुड़े हुए सूत्रों की कथा भी अनंत है।लौकिक लीलाओं की कथा अनंत है।आह्लादिनी नी शक्ति राधा,जानकी और शिव से जुड़ी पराम्बा की कथा भी अनंत है। भगवान के जो भी वाहन है वाहन की कथा अनंत है,भगवान के हाथों में धारण किए हुए शंख,चक्र,गदा,पद्म,बांसुरी सब की कथा अनंत है।। भगवत चरित्र की कथा भी अनंत है क्योंकि उनसे जुड़ा अस्तित्व भी अनंत है।।भगवान का नाम,रूप,लीला,धाम अनंत है। भगवान की कथा के गायक भी अनंत है।।काग भुसुंडि लोमस ऋषि के आश्रम में श्राप से कौवा बन गये, फिर लोमस को ग्लानि हुई और फिर वापस बुलाकर रामकथा दी।।एक पूरा ग्रंथ है जिनके ३ नाम है आदि रामायण,ब्रह्म रामायण,भुशुंडि रामायण।।ब्रह्मा जी ने रचना की तो आदि रामायण,कथन भी ब्रह्मा ने किया तो ब्रह्म रामायण है और केंद्र में पूरा काग भुसुंडि का चरित्र है तो भुशुंडिरामायण नाम पड़ा।। तुलसी जी ने उत्तर कांड का बहुत बड़ा हिस्सा भुशुंडि जी के नाम कर दिया है।।भुशुंडि रामायण में चित्र-विचित्र कथाएं मिलेंगे यदि बुद्धि विवेक युक्त ना हो तो मत पडढना।या किसी बुद्ध पुरुष के पास से सुन लेना।। हरि से जुड़ी सब घटनाएं अनंत है, प्रभाव में पावर होता है और स्वभाव में आदमी पूअर होता है! पादुका सब कुछ कर सकती है लेकिन एक की ही होनी चाहिए और थोड़ा धीरज रखना चाहिए।। राम वनवास के 14 साल में अतिवृष्टि और अनावृष्टियां हुई तो सब भरत जी के पास गए।भरत ने कहा राज्य में नहीं चलाता पादुका राजा है।सब पादुका के पास गए और अतिवृष्टि खत्म हो गई।।फिर अनावृष्टि में भी सब पादुका के पास गये।। बापु ने विप्रों की १० प्रकार की सृष्टि बताई।।१- देव ब्राह्मण है जो त्रिकाल संध्या,गायत्री करता है, जीवन ही अनुष्ठान बना कर बैठा है।२-मुनि ब्राह्मणरूअन्न नहीं खाता,कंद मूल फल दुग्ध ही लेता है।जहां रहता है उद्वेग नहीं देता मौन रहता है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *