राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान : गणेश जोशी   | Jokhim Samachar Network

Tuesday, April 16, 2024

Select your Top Menu from wp menus

राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान : गणेश जोशी  

– गुनियाल गांव में जल्द बनेगा उद्यान विभाग के माध्यम से बोटैनिकल गार्डन
देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से 15 ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं को साज-सज्जा सामग्री बांटी। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाएं समूहों के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दी है। सामुदायिक भवन गुनियालगांव में आयोजित कार्यक्रम में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा के भगवंतपुर, भितरली, क्यारकुली, चंद्रोटी, गंगोल पंडितवाडी, गल्जवाड़ी, पुरकुल गांव, सिगली, गाजियावाला, बिष्ट गांव, बिलासपुर कांडली, हरियावाला खुर्द, पुरोहितवाला गांव की महिलाओं को साज-सज्जा सामग्री बांटी। मंत्री जोशी ने महिलाओं ने समूहों के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दी है। महिलाएं अचार, पापड़, अगरबती, ऊनी वस्त्र, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, डेयरी आदि जैसे अनेक आजीविका उपार्जक कार्य कर रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कई जन कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा राज्य जब 25 वर्ष का होगा, तब राज्य की करीब 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा।
मंत्री जोशी ने कहा जल्द ही गुनियाल गांव में उद्यान विभाग के माध्यम से बोटैनिकल गार्डन बनाया जाएगा। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही गुनियाल गांव में बिजली घर का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वंदना बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, हरेंद्र रावत, सुरेंद्र डंगवाल, किशन सिंह पुंडीर, योगेश बिष्ट, युद्धवीर नेगी, अनुराग नेगी, ग्राम प्रधान सीता देवी, लीला शर्मा, सोहन सिंह, अन्नू पुंडीर, किरन, रचना थापा, प्रेम सिंह पंवार, महेंद्र पुंडीर, राधे जुयाल, सीमा जुयाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष शिवानी, पूनम, रीना रावत, दीक्षा, अंजली खत्री, बिमला क्षेत्री, पिंकी, प्रिया थापली, सीमा, अनु गुरुंग, रजनी पंवार, रीना, मीना थापा, ममता थापा, तनुजा घले मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *