प्रदेश में 5 से 8 फरवरी को फिर मौसम बदलने की उम्मीद | Jokhim Samachar Network

Sunday, May 05, 2024

Select your Top Menu from wp menus

प्रदेश में 5 से 8 फरवरी को फिर मौसम बदलने की उम्मीद

देहरादून। लगातार ठंड की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए शनिवार को राहत भरा दिन है. राजधानी समेत कई मैदानी इलाकों में धूप खिली रही।, जिससे मौसम सामान्य हो गया है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 5 और 8 फरवरी को एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 5 और 8 फरवरी को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही 3000 मीटर से ऊपर वाले पहाड़ी जनपदों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं मैदानी जिलों में 5 फरवरी को हल्की बारिश शुरू हो सकती है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही प्रदेश में ठिठुरन और गलन लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं सीमांत जनपद मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी और बारिश होने की आशंका जताई है।
बता दें कि देवभूमि में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं, नैनीताल, मसूरी और उंचाई वाले स्थानों पर लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली है। लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *