मसूरी में प्रियंका मेहर के गानों में जमा होली का रंग | Jokhim Samachar Network

Thursday, March 27, 2025

Select your Top Menu from wp menus

मसूरी में प्रियंका मेहर के गानों में जमा होली का रंग

देहरादून मसूरी में होली का पर्व उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली कार्यक्रम में प्रियंका मेहर की प्रस्तुतियों ने रंग जमाया। कुलडी सिर्ल्वटन पार्किग में आयोजित सार्वजनिक होली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग होली खेलने जुटे। गायिका प्रियंका मेहर ने अपने गीतों से वहां मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों की फरमाइश पर कई गीत सुनाए और सभी की फरमाइशों को पूरा किया। होली कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने भी जमकर होली कार्यक्रम का आनंद लिया। पर्यटकों ने भी जमकर होली कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया। एक दूसरे पर गुलाल लगाया। वहीं, विदेशियों ने भी होली का आनंद लिया। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था के द्वारा सभी पर्वों को धूमधाम के साथ मनाती आई है और आगे भी इसी तरह से इन त्योहारों को मनाया जाएगा।इस मौके पर जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, शिव अरोडा, जोगेंद्र कुकरेजा, मनोज अग्रवाल, आभा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, अनुज तायल, अनिल गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *