![](http://newsportal.jokhimnews.com/wp-content/uploads/2024/05/02-10-765x510.jpg)
हरिद्वार भूपतवाला में बुधवार को श्री गंगा माता मोबाइल लघु व्यापार महासंघ का गठन किया गया। सर्व सम्मति से हरिमोहन भारद्वाज को अध्यक्ष, मनीष को महामंत्री चुना गया।इसके साथ ही प्रवीण कश्यप को कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार, अनुज ठाकुर, प्रवेश भारद्वाज, विक्की, विनीत, अशोक मक्कड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया। शैलेन्द्र बाबू, विजय कुमार, सन्नी कोल, दलीप केशरी मंत्री बनाए गए। मुख्य अतिथि निवर्तमान पार्षद सुनीता शर्मा और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने महासंघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।