कड़ी मेहनत व लगन ही सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र: अशोक कुमार तिवारी  | Jokhim Samachar Network

Friday, April 26, 2024

Select your Top Menu from wp menus

कड़ी मेहनत व लगन ही सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र: अशोक कुमार तिवारी 

हरिद्वार।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल द्वारा बी.ए.एल-एल.बी.(पांच वर्षिय इंटिग्रेटिड कोर्स ) के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कालेज ज्वालापुर के छात्र कार्तिक चुटेला ने 71.8 फीसदी अंक प्राप्त कर कॉलेज में टॉप किया है। जबकि अंकुर सैनी ने 68.8 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा दीपा उपाध्याय एवं शिवम शर्मा ने 67.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज का परीक्षा परिणाम मूट कोर्ट सहित शत-प्रतिशत रहा है। कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी, प्रबंधक कमल शर्मा, निर्देशक शिवम शर्मा ने सभी छात्र – छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन ही सफलता प्राप्त करने का मूलमंत्र है। कानून का ज्ञान प्राप्त करने के बाद सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के लिए कड़ी मेहनत व एकाग्रता से कार्य करें।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *