गैरसैंण स्थाई राजधानी को पदयात्रा आज पहुंचेगी गैरसैंण | Jokhim Samachar Network

Monday, May 13, 2024

Select your Top Menu from wp menus

गैरसैंण स्थाई राजधानी को पदयात्रा आज पहुंचेगी गैरसैंण

चमोली। गोपेश्वर से गैरसैंण पद यात्रा कर रहे गैरसैंण राजधानी समर्थक आंदोलनकारियों का जत्था कर्णप्रयाग -आदिबदरी होते हुये गैरसैंण की ओर कूच कर गया है। जत्थे का नेतृत्व परवीन सिंह कांशी कर रहे हैं, जो इस यात्रा में नंगे पैर चल रहे हैं। गोपेश्वर जिला मुख्यालय से 19 नबंवर से प्रारंभ यह पदयात्री गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर कर्णप्रयाग -आदिबदरी होते हुये गैरसैंण की ओर कूच कर गये हैं। मंगलवार देर शांम पद यात्रा आदिबदरी पहुंची व बुधवार को आदिबदरी मंदिर में पूजा दर्शन उपरांत यहां से गैरसैंण की ओर कूच कर गयी है। इससे पूर्व बुधवार को केएस बिष्ट,नरेश बरमोला, सुरेश बिष्ट,विनोद, दरमान आदि ने आंदोलनकारी पद यात्रियों का स्वागत किया। पदयात्रा के परवीन सिंह कांशी, विरेन्द्र मिंगवाल,मोहित कुकरेती, दीपक फर्सवाण, संजय रावत, सुरेन्द्र रावत, नारायण सिंह बिष्ट आदि शामिल हैं। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर चल रही यह पदयात्रा बुधवार को दिवालीखाल में प्रवास उपरांत गुरुवार को गैरसैंण पहुंचेगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *